सन्नाटा

ज़िन्दगी के-


अनगिनत लम्हों को,


अनगिनत शब्दों के,


काव्यों में पिरोया जाता है।


जिनमें-


कुछ गम के फसाने होते हैं।


कुछ खुशियों के तराने होते हैं।


लेकिन-


सन्नाटों के भी कुछ,


निःशब्द, अलिखित से,


लय और छन्द,


हुआ करते हैं।


 


पलक झपकते खो जाते है,


खुशियों के पल।


और समन्दर बन कर भी,


नहीं सूखते गम के आँसू।


लेकिन-


एक सन्नाटा ही ऐसा-


लम्हा है,


जो पसरा रहता है,


ज़िन्दगी भर,


दिल, दिमाग और साँसों पर,


गुमसुम सी-


एक पहेली बनकर।


 


सन्नाटों के-


लय और छन्दों में भी,


एक नशा सा होता है


खोया हुआ एक-एक पल,


चित्रित हो जाता है,


बन्द आँखों में,


अन्यन्त सुखद, सुहाना,


सपना बनकर,


और ढक लेता है,


गम के सारे साये को


अपने सतरंगी आँचल से,


सपनों का इन्द्रधनुष बनकर।


इसीलिये शायद,


सन्नाटों के भी कुछ


निःशब्द, अलिखित से


लय और छन्द,


हुआ करते हैं।


                                          माधुरी चित्रांशी



Popular posts
SBI बैंक के ATM कार्ड से पैसे निकालने के नियम:
Image
दिल्ली हिंसा के दौरान कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा पुलिसकर्मी पर पिस्टल ताने एक शख्स की थी। पुलिस अभी तक आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Image
दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में अब शांति का माहौल है। हालांकि इन इलाकों में भारी मात्रा में सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं। लोगों की जिंदगी पटरी पर आने के साथ ही उनका दर्द भी सामने आ  रहा है।
Image
जीवन का हर पल जो सिखाए उसे मन से सीखो, कोई परीक्षा पूरी जिंदगी नहीं हो सकती -परीक्षा पे चर्चा में बच्चों से रुबरु हुए पीएम मोदी
Image
सर्दियों की ये आम सी बीमारी बन सकती है बड़ा ख़तरा
Image